Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः ग्राम वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए चलेगा अभियान-मुख्य चिकित्साधिकारी

चंदौली। बुधवार को आयुष्मान भवः कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12.00 बजे जिला चिकित्सालय चन्दौली के सभागार में किया गया। जिसका शुभारम्भ महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वर्चुअल बैठक के
माध्यम से किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि अभियान के पांच प्रमुख घटक है। जिसमें से सेवा पखवाड़ा, आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा, आयुष्मान ग्राम पंचायत/आयुष्मान नगरीय वार्ड है। प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान भवः कार्यक्रम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाना, लाभार्थियों को पीवीसी कार्ड का वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता अभियान, टीबी मरीजो की जांच, ग्राम वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जायेगा।

इस दौरान बैठक में सांसद प्रतिनिधि हरिवंश उपाध्याय, डा. उर्मिला सिंह प्रधानाचार्य, बाबा किनाराम मेडिकल कालेज, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरसीएच नोडल डा. आर बी शरण, डा. अन ुप उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. कल्पना, डा. राजेश डीटीओ, सत्य प्रकाश डीपीएम, सुधीर राय, डीसीपीएम आयुष्मान टीम अभिनव श्रीवास्तव, दीपक, आयुष्मान लाभार्थी, आयुष्मान मित्र एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *