Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा, सपा ने कहा, कीमतें बढ़ना पहले ही तय था…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 के बाद से ही पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की चर्चा शुरू हो गई थी। इस बाबत संसद में मंगलवार को सपा नेता जया बच्‍चन ने भी कीमतों को लेकर सपा की ओर से पूर्व में कीमतों में इजाफा का संकेत दिए जाने की जानकारी दी। उन्‍होंने महंगाई के लिए राज्‍य और केंद्र सरकार को भी घेरा। अब बुधवार को भी पेट्रोल में 1.38 रुपये और डीजल में 1.36 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। इस लिहाज से अब बुधवार से वाराणसी में 97.39 रुपये लीटर पेट्रोल तो 88.92 रुपये लीटर डीजल हो चुका है।

मंगलवार से लोगों को महंगी कीमत पर पेट्रोल और डीजल मिलने लगा। सोमवार को पेट्रोल 96.11 रुपये प्रति लीटर था। यह मंगलवार को बढ़कर 96.91 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसी प्रकार डीजल 87.63 रुपये प्रति लीटर से 88.44 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। वहीं पेट्रोल में 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 71 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। चुनाव संपन्न होने के साथ लोगों ने पेट्रो पदार्थों की कीमतों में इजाफा होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। पेट्रोल.डीजल की कीमतों में यह बदलाव 2021 नवंबर माह के बाद 2022 में 21 मार्च को पहली बार हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *