Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

सपा नेता महेंद्र राव प्रकरण पर गरमाई सियासत, डीएम आवास पहुंचे दो सांसद व विधायक……फर्जी मुकदमे और अवैध खनन को लेकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

चकिया, चंदौली। चकिया क्षेत्र के महेंद्र राव प्रकरण को लेकर सोमवार को जिले की राजनीति पूरी तरह गरमा गई। समाजवादी पार्टी के दो सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता डीएम आवास पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर महेंद्र राव पर दर्ज मुकदमों को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

 

सपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सांसद वीरेंद्र सिंह, सांसद छोटेलाल खरवार और जिलाध्यक्ष सत्यनारायण Rajbhar ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दलितों, पिछड़ों और सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

मीडिया से बातचीत में सांसद छोटेलाल खरवार ने आरोप लगाया कि जिले का प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा संरक्षित लोगों द्वारा चंद्रप्रभा रेंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन कराया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय विरोध करने वालों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि महेंद्र राव को न्याय नहीं मिला और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी चकिया में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेंगे। इस दौरान विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण यादव, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट सहित दर्जनों पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *