Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

बड़ी खबर- सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई की हुई मौत……….. पत्नी है भाजपा नेता व महिला आयोग की उपाध्यक्ष

मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन, जहरीले पदार्थ सेवन की आशंका

लखनऊ, बुधवार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता Mulayam Singh Yadav के छोटे पुत्र Prateek Yadav का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छह बजे उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने उनके निधन की पुष्टि की।

प्रारंभिक तौर पर जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल परिवार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं समर्थकों में शोक व्याप्त हो गया। राजनीतिक जगत से भी संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *