चकिया – वीडियो जारी कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने थानाध्यक्ष व रेंजर पर लगाए गंभीर आरोप…..अवैध खनन में मिलीभगत का दावा, कहा- मुद्दा उठाने पर दर्ज होता हमारे ऊपर हैं मुकदमा…..उधर पुलिस कर रही है कार्रवाई
चकिया (चंदौली)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने दो वीडियो जारी कर चकिया थानाध्यक्ष और चंद्रप्रभा रेंजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने अवैध खनन को लेकर पुलिस और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए दोनों अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन कराने का आरोप लगाया है।

महेंद्र राव ने वीडियो में कहा है कि जब भी वह अवैध खनन का मुद्दा उठाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चकिया थानाध्यक्ष ने उन्हें दो-तीन बार रात में रोककर पैसे भी लिए।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दावा किया कि एक किसान अपने खेत को समतल कराने के लिए उसी जमीन की मिट्टी दूसरी जगह डलवा रहा था। किसान द्वारा खतौनी दिखाए जाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने इसे प्रशासनिक दमन करार दिया।




