चंदौली – ननदोई संग अवैध संबंध में पति की हत्या,आत्महत्या का रचा गया खौफनाक ड्रामा…….. पुलिस ने 48 घंटे में खोला राज, पत्नी और ननदोई देखा था आपत्तिजनक अवस्था में तभी……
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के खुरुहुजा गांव में आत्महत्या के रूप में सामने आई घटना ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि अवैध संबंध में की गई सोची-समझी हत्या थी। पत्नी ने अपने ननदोई के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खुला राज
पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में बबुरी थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया। 7 अप्रैल को टीम ने बड़उर खुरहुजा गांव से मृतक की पत्नी राम दुलारी और उसके ननदोई रामजनम को गिरफ्तार कर लिया।






