फोरलेन ने पकड़ी रफ्तार: 19 के जमीन के पैसे पहुंचे रहें हैं खाते में, 54 को मिलेगा 2 करोड 28 लाख का मुआवजा….40 को मिला भवन का मुआवजा अभी…… जून डेडलाइन पर फोकस!” AE व JE प्रतिदिन फील्ड में……“जमीन अधिग्रहण में भी तेजी , “खाते में पैसा, सड़क पर मशीनें: चंदौली फोरलेन प्रोजेक्ट अब फुल स्पीड में”….एक ही गांव से 35 लोगों का हो रहा है भूमि का रजिस्ट्री
एकमात्र नियमताबाद गांव में ही पीडब्ल्यूडी विभाग 35 भूस्वामियों का कर रहा भूमि-अधिग्रहण
नियमताबाद के 54 भवन स्वामियों को मिलेगा 2 करोड़ 28 लाख का मुआवजा
भूमि अधिग्रहण की बाधाएं दूर, प्रभावित को मिल रहा त्वरित भुगतान
प्रशासन ने निर्माण कार्य में झोंकी ताकत
मुगलसराय /चंदौली । जनपद में गोधना मोड़ से लेवा चितौड़ी मोड़ तक बन रही महत्वपूर्ण व बहुप्रतीक्षित फोरलेन सड़क परियोजना अब तेजी पकड़ती नजर आ रही है। करीब 197 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस महत्वाकांक्षी योजना को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए प्रशासन व विभाग ने अब इसे प्राथमिकता में ला दिया है।
रुकी रफ्तार को मिला नया संबल
लंबे समय से नियामताबाद गांव में भूमि व भवन अधिग्रहण को लेकर फंसा पेंच अब सुलझने लगा है। विभाग ने संज्ञान लेते हुए किसानों की लगभग एक बीघा से अधिक भूमि की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 35 किसानों की जमीन अधिग्रहित की जानी है। जिसके लिए शासन से 67 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। अबतक कुल 19 लोगों की रजिस्ट्री विभाग ने मुगलसराय तहसील के रजिस्ट्रार आफिस में करा दिया। विगत मंगलवार को रजिस्ट्री कराने के लिए कुल नौ किसान पहुंचे थे। जिसमें सहायक अभियंता दीपक तिवारी व अवर अभियंता सुजीत विश्वकर्मा ने 5 लोगों का ही रजिस्ट्री करा पाए। 4 का पोर्टल धीमा होने की वजह से नहीं हो पाया।
सहायक अभियंता ने बताया कि जल्द ही सभी की रजिस्ट्री कराके उनके खाते में धनराशि भेज दिया जायेगा।इसके साथ ही लगभग कुल 54 कच्चे-पक्के भवनों का भी मुआवजा दिया जाना है । जिसके लिए 2 करोड़ 28 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। अबतक 40 लोगों को मुआवजा दिया गया हैं। 8 लोगों के कागजात में दिक्कत है। वहीं बधुवार को 3 लोगों को मुआवजा दिया गया। वहीं बाकी 3 लोगों को सूचना दिया गया है जैसे ही कागजात देंगे। वैसे ही उनके खातों में धनराशि चला जायेगा। मुआवजा पाते ही कुछ गृहस्वामी मकान तोड़ते दिख रहें हैं।
पारदर्शी भुगतान से बढ़ा भरोसा
-्अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार के अनुसार सभी प्रभावित किसानों व भवन स्वामियों को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। रजिस्ट्री व अधिग्रहण के तीन दिन के भीतर ही संबंधित के खाते में धनराशि पहुंचाई जा रही है।हालांकि कुछ मामलों में दस्तावेज अधूरे होने के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। ऐसे लोगों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने कागजात पूर्ण कर विभाग से संपर्क करें।
निर्माण कार्य में आई तेजी
सड़क निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। कार्य की गुणवत्ता व गति सुनिश्चित करने हेतु जूनियर इंजीनियरों व सहायक अभियंताओं की रोस्टर प्रणाली में रोजाना ड्यूटी लगाई जा रही है। कुल आठ अभियंताओं को इस परियोजना की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन मौके पर मौजूद रहकर कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें।
तय समय में पूरा करने का दावा
– परियोजना से जुड़े अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है । निर्धारित समय के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा। सभी को कड़ा निर्देश दिया गया है। प्रतिदिन इसकी मानेटरिंग किया जा रहा हैं।
विकास की राह होगी आसान – इस फोरलेन सड़क के निर्माण से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा । लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। लंबे इंतजार के बाद अब यह परियोजना अपने मुकाम की ओर तेजी से बढ़ती दिख रही ।