चंदौली में हुआ दर्दनाक हादसाः 2 की हुई मौत……मासूम घायल, मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को भेजवाया

अलीनगर, चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
आज स्थानीय थानाक्षेत्र के चन्दरखा बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने स्कूटी सवार मां और बेटे को कुचल दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक 8 साल का बच्चा घायल है. हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया और शव की शिनाख्त कर, मृतक के परिजनों को सूचित किया. फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुटी है.
बताते है कि सदर थाना चंदौली के नेगुरा गांव निवासी लाल बहादुर उर्फ गुड्डू मौर्या (39 वर्ष) अपनी माता नगीना देवी ( 65 वर्ष) अपने आठ वर्षीय बच्चे शुभम के साथ वाराणसी अपने बेटे से मिलकर वापस आ रहे थे. इस दौरान जैसे ही स्कूटी लेकर वह चंदरखा गांव के समीप हाइवे पर पहुंचे पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी।




