Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

सर, मेरे पास कार है, घर में एसी भी लगा है, आयकर रिटर्न भी भरता हूं, मेरा राशन कार्ड वापस ले लो…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मुरादाबाद। पात्र नहीं होने के बावजूद राशन कार्ड रखने वालों के दिल की धड़कन इन दिनों बढ़ी हुई है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोग हैं, जो कारोबार करते हैं। कार से चलते हैं और आलीशान घर भी हैं। राशन कार्ड का सत्यापन शुरू होने से पहले ही कार्ड वापस के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के अलावा सभी तहसील कार्यालयों पर लाइन लगी हुई है। कार्यालय में आने वाले राशन कार्ड धारकों का कहना होता है कि सर मेरे पास कार है। घर में एसी लगा हुआ है। मैं राशन कार्ड वापस करने आया हूं। राशन कार्ड वापस करने वालों में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की भी अच्छी खासी संख्या है।

प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड की संख्या बढ़ाए बिना, पात्रों को राशन उपलब्ध कराने के योजना बनाई है। राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कराया जाना है। इसमें अपात्र पाए जाने वाले व्यक्ति का राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा और उस व्यक्ति से जब से राशन लिया है। तब से 24 रुपये किलो गेहूं, 32 रुपये किलो चावल की दर से वसूली करने का आदेश दिया है। हालांकि इसमें स्वेच्छा से राशन कार्ड लौटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भी व्यवस्था की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *