इस युवक ने फर्जी सिपाही बनकर 10 लेडी कांस्टेबल से बनाए संबंध, खास ट्रिक से जीतता था दिल, उड़ गई अफसरों की नींद…..30 लाख की धोखाधड़ी की, 8 वी है पास


बरेली, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
. पुलिस ने एक ऐसे शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो पुलिस की वर्दी पहनकर अब तक एक दर्जन के करीब महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर शिकार बना चुका है. इतना ही नहीं इन सभी महिला सिपाहियों से दो करोड़ से अधिक तक की ठगी कर चुका है. एक महिला सिपाही से शादी भी कर चुका है. बरेली की कोतवाली पुलिस ने आरोपी को सैटेलाइट बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है. एसपी सिटी राहुल भाटी ने इसकी पुष्टि की. आरोपी सिर्फ 8वीं पास था।

भाटी ने बताया कि आरोपी पुलिस की ऑफिशल वेबसाइट से महिला पुलिसकर्मियों का डाटा निकालता था. उसे पता चल जाता था कि महिला पुलिसकर्मी की पोस्टिंग कहां है. अपने आप को वह पुलिसकर्मी बताता था और अपनी पुलिस की वर्दी पहने हुए फोटो भेजकर उनको शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था. आरोपी ने अपने बयान में अब तक 8- 10 घटनाओं को कबूला है. राजन वर्मा के खिलाफ अब तक पांच केस सामने आ चुके हैं. मुख्य रूप से वह महिला पुलिसकर्मियों को ही टारगेट करता था. शादी का झांसा देकर उनके साथ फ्रॉड करने का काम करता था. जो मुकदमा थाना कोतवाली जनपद बरेली में दर्ज है, उसमें भी महिला पुलिसकर्मी से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।



