सिपाही ने बिजली कटौती से नाराज होकर उपकेंद्र पर किया फायर, बाल-बाल बचे कर्मचारी, पुलिस का जवान हुआ गिरफ्तार

अम्बेडकर नगर, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
बिजली कटौती से नाराज सिपाही ने मंगलवार रात जाफरगंज उपकेंद्र पहुंचकर कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। कर्मचारी बाल बाल बच गए। मालीपुर पुलिस ने देर रात ही लखनऊ में तैनात सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।




