कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक को छात्रा से हुआ प्यार, फिर मंदिर में कर ली शादी, परिवार ने उठाया ये कदम
चांदन (बांका)। : बांका के चांदन प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों युवाओं में लव मैरेज का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस शादी के बाद माता-पिता की परेशानी बढ़ जाती है। गांव समाज के दवाब में उसे भी यह शादी स्वीकार करनी पड़ती है। हाल ही के दिनों में गोपडीह, नावाडीह, डूमरथर, कुसुमजोरी, चांदवारी औऱ चांदन में कई प्रेम विवाह हो चुका है। इसमें कई अंतरजातीय विवाह भी शामिल है।

कंप्यूटर टीचर ने छात्रा से की शादी
इस कड़ी में प्रखंड मुख्यालय के मिस्त्री टोला निवासी चिरंजीवी कुमार उर्फ लव कुमार ने प्रखंड के बिरनिया पंचायत के खिरहरतरी की एक अलग बिरादरी की लड़की से शादी कर ली है। पहले तो इस शादी से दोनों परिवार खुश नहीं थे।
लेकिन दोनों के बालिग होने के कारण परिवार ने राजी खुशी इस शादी को स्वीकार कर लिया है। अब नवविवाहिता अपने पति के साथ ससुराल में रह रही है।



