Sunday, July 12, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

1000 पौधों की बारात… 95 गरीबों को घर की सौगात, तहसीलदार देवेंद्र यादव की पहल ने जीत लिया दिल

चार बीघे में बसेंगे 95 परिवार, वनवासी समाज के साथ सहभोज कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

हरियाली के साथ मिला घर का सपना, पुराना डीह में तहसीलदार ने दी 95 गरीबों को बड़ी सौगात

एक दिन में दो बड़ी सौगात: 1000 पौधे रोपे, 95 गरीबों के आशियाने का रास्ता हुआ साफ

चकिया, चंदौली।

1000 पौधों की बारात, 95 गरीबों को आवासीय पट्टे की सौगात; तहसीलदार की पहल बनी मिसाल

गौशाला से निकली हरियाली की बारात, चार बीघे में बसेंगे गरीबों के आशियाने; वनवासी समाज के साथ किया सहभोज

चकिया (चंदौली)। ग्राम पंचायत पुराना डीह में रविवार को पर्यावरण संरक्षण, गरीब कल्याण और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में गौशाला परिसर से 1000 पौधों की भव्य “पौधों की बारात” निकाली गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सहभागिता के साथ पौधों को लेकर शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद गौशाला और उसके आसपास निर्धारित स्थलों पर एक हजार पौधों का रोपण किया गया।

पौधरोपण अभियान के बीच आयोजित चौपाल में 95 गरीब एवं वनवासी परिवारों के आवासीय पट्टों की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें बड़ी सौगात दी गई। प्रशासन ने बताया कि करीब चार बीघे भूमि पर इन परिवारों के लिए आवासीय पट्टे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वर्षों से आवास की आस लगाए बैठे परिवारों का अपना आशियाना बनने का सपना साकार होगा।

इस अवसर पर तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और गरीबों को उनके अधिकार दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इसके बाद सभी ने विद्यालय परिसर में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामाजिक न्याय और समानता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरक दृश्य तब देखने को मिला, जब सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोग एक साथ पंक्ति में बैठकर सामूहिक सहभोज में शामिल हुए। इस दौरान “मानवता की यही पहचान, मानव-मानव एक समान” का संदेश गूंजता रहा। ग्रामीणों ने तहसीलदार की इस पहल को गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का अनुकरणीय उदाहरण बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *