Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

किश्तवाड़ से पकड़ा पाकिस्तान का जासूस मौलवी, कश्मीरी जांबाज फोर्स के लिए करता था काम……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

जम्मू। सेना ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। किश्तवाड़ में रहकर पाकिस्तान के लिए काम कर रहे एक मौलवी को सेना ने दबोच लिया है। 22 वर्षीय मौलवी अब्दुल वाहिद पाकिस्तान के आतंकी संगठन कश्मीरी जांबाज फोर्स के लिए काम करता था। उसका काम किश्तवाड़ से सेना व प्रशासन से जुड़ी खुफिया सूचनाएं एकत्रित कर पाकिस्तान तक पहुंचाना था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौलवी अब्दुल वाहिद किश्तवाड़ में एक मदरसे में पढ़ाता है और स्थानीय मस्जिद में मौलवी का काम करता है। उन्होंने बताया कि राजौरी सैन्य शिविर पर फिदायीन हमले के बाद से ही सैन्य खुफिया एजेंसी व जम्मू.कश्मीर पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही थी कि आतंकियों को इस तरह की जानकारी कैसे मिल रही है। इसी जांच के दौरान यह बात सामने आई कि किश्तवाड़ में भी कोई व्यक्ति सैन्य शिविरों, जम्मू.कश्मीर में आतंकी घुसपैठ के कौन.कौन से मार्ग हो सकते हैं। ये जानकारी पाकिस्तान में बैठे कश्मीरी जांबाज फोर्स के सदस्यों को दे रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *