Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली में इस तारीख को लगेगा रोजगार मेला……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चंदौली। लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर 19 मई 2022 को राजकीय आईटीआई कॉलेज रेवसा में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में केवल 18 से 22 वर्ष के बेरोजगार युवा आईटीआई उर्त्तीण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें। सभी अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में आईटीआई अंकपत्र व प्रमाण पत्र कक्षा 10 कक्षा 12 प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक की मूल प्रति व छाया प्रति के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करना अनिवार्य है। सभी प्रतिभागियों को अनिवार्य रूप से कोविड.19 के नियमों का पालन करना होगा। मेले का आयोजन 19 मई 2022 को सुबह 9ः30 बजे से आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार सहायक अधिकारी गिरिजेश कुमार गुप्ता ने दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *