चकिया एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, हुआ सीज, चिकित्सको व पुलिस की टीम रही मौजूद
उपजिलाधिकारी ने किया अस्पताल सीज़
जच्चा-बच्चा के मौत के बाद परिजनों ने लगाया था लापरवाही का आरोप
शहाबगंज, चंदौली।
स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय के समीप आस्था क्लिनिक पर शनिवार को उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा ने पहुंचकर क्लिनिक को सीज कर दिया।शुक्रवार की देरशाम प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी थी।जिसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल संचालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।परिजनों का आरोप है की अवैध रूप से संचालित अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है।




