चकिया के दिरेहूं गांव के माडल पर बनेगा इस मझगावा में वनवासियों के लिए कालोनी…….108 भूमिहीनों परिवारों के लिए उम्मीद कि किरण, DM सीडीओ,SDM, BDO के मौजूदगी में हुआ शुभारंभ…. कालोनी का प्रदेश स्तर हुआ था सराहना
मझगावा में ‘आशियाने’ की नई उम्मीद, 108 भूमिहीन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री आवास परियोजना का भूमिपूजन
डीएम-सीडीओ की मौजूदगी में शुरू हुई पहल, आवास के साथ मिलेगी विकास योजनाओं की पूरी छतरी
चंदौली। नौगढ़ ब्लॉक की मझगावा ग्राम पंचायत में बुधवार को 108 भूमिहीन परिवारों के लिए नई उम्मीद की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाली आवासीय परियोजना का भूमिपूजन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई की मौजूदगी में संपन्न हुआ।







