Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – नगर में पहुंची टीम, गर्मी में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती…… आइसकैंडी-आइसक्रीम निर्माण स्थलों पर छापा, नमूने जांच को भेजे गए…..

चकिया (चंदौली)। गर्मी के मौसम में आमजन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चकिया कस्बे में आइसकैंडी और आइसक्रीम निर्माण स्थलों पर छापेमारी कर निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई की।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बुधवार को चकिया स्थित दो आइसकैंडी एवं आइसक्रीम निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम-2006 एवं विनियम-2011 के तहत निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। टीम में मौजूद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठानों से नियमानुसार खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र किए।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार संकलित नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार और रणवीर सिंह यादव भी शामिल रहे। विभागीय कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में सतर्कता देखी गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *