Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया- एक झटके में बुझ गई जिंदगी, बोदारा काला पुल के पास हादसे से मचा कोहराम…..युवक की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

बोदारा काला पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, पुलिस जांच में जुटी

चकिया। चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बोदारा काला पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार हादसा रविवार शाम करीब 7:30 बजे चकिया कोतवाली क्षेत्र के बोदारा काला इलाके में हुआ। मृतक की पहचान चन्द्रमा (27) पुत्र बिहारी लाल, निवासी नरसिंहपुर कला, थाना शहाबगंज के रूप में हुई है। वह अपनी एचएफ डीलक्स बाइक (UP 67 AN 9066, काला रंग) से जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की जांच जारी है और हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *