Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – पत्रकारों का बल्ला गरजा, पहले हारी पुलिस फिर हराया अधिवक्ताओं को……. CPL मैत्री कप पर किया कब्जा, रोमांचक फाइनल में पत्रकार टीम बनी चैंपियन, रातभर तालियों और जयकारों से गूंजा

चकिया, चंदौली।

नगर के कालिकाधाम कॉलोनी में रविवार की रात आयोजित चकिया प्रीमियर लीग (CPL) की एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता खेल, सौहार्द और रोमांच का शानदार संगम बन गई। पत्रकार, पुलिस प्रशासन, व्यापार मंडल और अधिवक्ता टीमों के बीच हुए मुकाबलों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा, लेकिन अंत में पत्रकार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस आयोजन में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

पहला मुकाबला पुलिस प्रशासन और पत्रकार टीम के बीच खेला गया। आठ ओवर के मैच में पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए, लेकिन पत्रकार टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज कर ली। वैभव मिश्रा की तूफानी बल्लेबाजी जीत की सबसे बड़ी ताकत बनी।

दूसरे मुकाबले में व्यापार मंडल और अधिवक्ता टीम आमने-सामने रही। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में अधिवक्ता टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया।

देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में पत्रकार और अधिवक्ता टीम के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने निर्धारित आठ ओवर में 58 रन बनाए। जवाब में उतरी पत्रकार टीम ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए सातवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर CPL मैत्री कप अपने नाम कर लिया। जीत के साथ मैदान तालियों और जयघोष से गूंज उठा।

शानदार प्रदर्शन के लिए अमन को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

समापन अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने विजेता पत्रकार टीम और उपविजेता अधिवक्ता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

विजेता टीम के कप्तान आशुतोष मिश्र ने कहा कि ऐसी मैत्री प्रतियोगिताएं समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य करती हैं और युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की जरूरत है।

प्रतियोगिता के दौरान व्यापारी नेता कैलाश प्रसाद जायसवाल,सदर मुस्ताक अहमद, मंडल अध्यक्ष भाजपा संदीप गुप्ता, प्रतीक पांडेय, अजय गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह, प्रदीप एडवोकेट, आयोजन बाबू यादव, दीपक चौहान, सभासद प्रदीप मोदनवाल बाला, व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु जायसवाल, महामंत्री मनोज चौहान, आलोक जायसवाल, मनीष जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, मोहन पांडेय, वैभव मिश्रा, प्रशांत कुमार,  प्रकाश चन्द्र अरुण, देवा मौर्य,

सद्दाम खान, लोकेश पांडेय, इबरार अली, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, योगेन्द्र कुमार सिंह, प्रीतम बागी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *