Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

अब राजदरी-देवदरी के साथ सैलानियों मिलेगा पूर्वांचल का सबसे बड़ा जिप लाइन, स्काई साइक्लिंग और वेव पूल का रोमांच, अब वाराणसी-मिर्जापुर जाने की जरूरत नहीं……31 को चंदौली के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा नया पहचान, सालों से था वाटर पार्क का इंतजार…… जंगल, झरना, बांध के साथ पहाड़ो के बीच राजदरी देवदरी वाटर पार्क व रिसार्ट….31 को पहुंचे भोजपुरी स्टारों का जमावड़ा

चकिया (चंदौली)। जनपद के पर्यटन को नई ऊंचाई देने जा रहा राजदरी-देवदरी क्षेत्र अब एक बड़े बदलाव के साथ तैयार है। चकिया-अहरौरा मार्ग स्थित मुजफ्फरपुर में बने राजदरी देवदरी वाटर पार्क एंड रिसोर्ट का भव्य उद्घाटन 31 मार्च को किया जाएगा। इस आधुनिक परियोजना के शुरू होने से अब पर्यटकों को एडवेंचर और मनोरंजन के लिए वाराणसी या मिर्जापुर का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उद्घाटन समारोह दोपहर 2 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक मोहन राठौर, शिल्पी राज, समर सिंह और अनुपमा यादव अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

यह वाटर पार्क पूर्वांचल का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक मनोरंजन केंद्र बताया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए थीम आधारित पूल, वॉटर स्लाइड्स और वेव पूल की व्यवस्था की गई है। वहीं युवाओं और कपल्स के लिए जिप लाइन और स्काई साइक्लिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां प्रमुख आकर्षण होंगी, जो इस क्षेत्र में पहली बार उपलब्ध होंगी।

आयोजक गाजीपुर के आकाश सिंह यादव व जय प्रकाश सिंह ने बताया कि रिसोर्ट परिसर में पर्यटकों के ठहरने के लिए आधुनिक कमरे और कॉटेज बनाए गए हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट में विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। शादी-विवाह, पार्टी और अन्य आयोजनों के लिए भी यहां विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं।

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर राजदरी-देवदरी जलप्रपात और लतीफ शाह पिकनिक स्पॉट के समीप स्थित यह प्रोजेक्ट पर्यटन के लिहाज से मील का पत्थर साबित हो सकता है। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होकर नए पर्यटन स्थल का आनंद लें। माना जा रहा है कि यह पहल चंदौली को पूर्वांचल के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *