Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया – शिक्षक की बेटी कंचन रैंक-9 हासिल कर किया जनपद का नाम रोशन……बनीं सहायक कमिश्नर…..डीडीयू नगर व चकिया में खुशी की लहर , कंचन गुप्ता ने कहा सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किया जाए

डीडीयू नगर, चंदौली।

 कृष्णा नगर कॉलोनी, चंधासी (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर) की रहने वाली कुमारी कंचन गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए सहायक आयुक्त वाणिज्य कर (Assistant Commissioner Commercial Tax) पद पर चयन पाया है। प्रतियोगी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-9 हासिल कर उन्होंने क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है।

कंचन की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन और शुभचिंतक इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं।

कंचन ने वर्ष 2019 में Kendriya Vidyalaya से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने Banaras Hindu University से वर्ष 2022 में अर्थशास्त्र (Economics Honours) में स्नातक किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था, जिसे उन्होंने अपने कठिन परिश्रम से हासिल कर दिखाया।

उनके पिता नरेश कुमार और माता वंदना देवी ने हर कदम पर उनका साथ दिया। कंचन ने भी अपने माता-पिता के विश्वास को कायम रखते हुए दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया।

कंचन गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी सतत मेहनत को देते हुए कहा कि “सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किया जाए।”

स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने कंचन की इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के छात्रों में नई उम्मीद जगी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *