अचानक शहनाईयों व मंगल गीतों से गूंज उठा परिसर, विधायक सुशील ने दिया 50 जोड़ों को आशीर्वाद, देंख हुए भावविभोर……. बेटियों को मिला सौगात, दूल्हन लेकर घर की ओर रवाना हुए 50 दूल्हे, यह एक ऐसा अवसर था जहां बराती व घराती का स्वागत खुद विधायक ने किया
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को विकास खंड बरहनी में आयोजित भव्य समारोह में 50 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूजे के हो गए। मंगल गीतों की मधुर स्वर लहरियों और शहनाइयों की गूंज से पूरा परिसर मांगलिक माहौल में डूबा रहा। हर ओर उल्लास और खुशियों का वातावरण नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मंच से नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह संवेदनशील पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। विधायक ने गरीब बेटियों के साथ सरकार की संवेदना को रेखांकित करते हुए कहा कि किसी भी बेटी का विवाह अभाव में न रुके, यही इस योजना का उद्देश्य है।
वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पंडितों ने विवाह की रस्में संपन्न कराईं, वहीं महिलाओं द्वारा गाए जा रहे मंगल गीतों ने कार्यक्रम को पारंपरिक रंग दिया। विवाह उपरांत सभी 50 जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री भेंट की गई। यह एक ऐसा अवसर था जहां बराती व घराती का स्वागत खुद विधायक, ब्लाक प्रमुख व जिला समाज कल्याण अधिकारी ने किया। वर बहू पक्ष के लोगों भोजन भी किए।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख, जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत और बेटियों के सम्मान की दिशा में अहम कदम बताया।