Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

अनुशासनहीनता में बसपा से निकाले गए दो पूर्व जिलाध्यक्षों समेत चार कार्यकर्ता……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होने के साथ ही बसपा सुप्रीमो ने अनुशासनहीनता में दो पूर्व जिलाध्यक्षों समेत चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चुनाव से पूर्व इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जिससे बसपा के खेमे की धड़कने बढ़ गई हैं।

बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर जिला यूनिट द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, कार्यकर्ता मोहन वाजपेयी और दिनेश मास्टर को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न सूत्रों से छानबीन कराने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इन चारों को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी। बावजूद इसके इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। इसकी वजह से पार्टी व मूवमेंट हित में चारों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *