चकिया-सरकारी सौगातों की बरसात! 48 बेटियों के हाथ पीले, हजारों बने गवाह…शुभ अवसर ढाई हजार से अधिक किया भोजन, विधायक, ब्लाक प्रमुख,BDO, चेयरमैन ने दिया प्रमाण पत्र…..सभी ने सुना गाली, किया सराहना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बरसा सरकारी उपहार, 48 जोड़े बने हमसफ़र
तीन मुस्लिम जोड़ों ने भी पढ़ी कबूलनामा, शहनाइयों संग गूंजे मंत्र व आयतें
ढाई हजार से अधिक लोगों ने किया प्रसाद-भोज, मंच से गूँजे बधाइयों के स्वर
स्वच्छ प्रहरी महिलाओं ने गाए मंगल गीत
चकिया। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बजती शहनाइयों, मंगलगान और दुआओं के बीच कुल 48 बेटियों के हाथ पीले हुए, जिनमें तीन मुस्लिम जोड़ो का निकाह आयतों के बीच सम्पन्न कराया गया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विवाह के बीच ब्लॉक में तैनात महिला सफाईकर्मियों ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर समारोह को और भव्य बना दिया। मंत्रोच्चार व आयतों की गूंज के बीच सभी जोड़ों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आये लोगों एवं परिजनों सहित ढाई हजार से अधिक लोगों ने भोजन ग्रहण किया। विधायक, ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन सहित अन्य ने दिया आशीर्वाद व प्रणाम पत्र।
कार्यक्रम में विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि किसी बेटी का विवाह आर्थिक तंगी की वजह से न रुके।”
ब्लॉक प्रमुख शम्भू नाथ यादव ने कहा— “यह योजना समाज में समानता और सामूहिकता का संदेश देती है। हमारे मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी ने बेटियों की शादी के लिए बड़ा घोषणा किया था। जिसके परिणामस्वरूप यह भब्य विवाह समारोह आयोजित हुआ। अब पैसे के अभाव के किसी भी बेटी की शादी नहीं रुकेगा।
बीडीओ विकास सिंह ने बताया कि “प्रत्येक जोड़े को सरकार की ओर से 60 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। साथ ही 25 हजार की सामग्री—दो गद्दा, दो कंबल, दो तकिया, गैस चूल्हा, बर्तन सेट, आभूषण समेत अन्य उपयोगी सामान दिया गया है। 15 हजार में और भी दिए गए । सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया।
नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता उर्फ आशु, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, एडीओ समाज कल्याण अनुराग शुक्ला, एडीओ पंचायत एन.डी. तिवारी, समाजसेवी चेतन मौर्या, पूर्व प्रधान जंग बहादुर पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन सोनकर ने किया।