Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया- लतीफशाह में बनवारी दास मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार की बू, एक माह में ही दीवारों में दरारें, चबूतरे पर आई दरार ……विधायक व भाजपा नेता छत्रबली ने किया था 6 सितम्बर को लोकार्पण, 9 लाख 97 हजार की लागत से बना

शहाबगंज/ चकिया। चंदौली 

विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौड़िहार स्थित लतीफशाह में बाबा बनवारी दास मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। निर्माण के महज एक माह के भीतर ही मंदिर की दीवारों और चबूतरे में दरारें पड़ गई हैं। इससे मंदिर की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी खतरा मंडरा रहा है।

जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लगभग ₹9 लाख 97 हजार की लागत से मंदिर एवं चबूतरे का निर्माण कराया गया था। इस मंदिर का लोकार्पण 6 सितंबर को विधायक कैलाश आचार्य और कार्य प्रस्तावक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

मात्र एक माह के भीतर ही मंदिर की दीवारों में चौड़ी दरारें उभर आई हैं और चबूतरे पर जगह-जगह दरकन दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने घटिया सामग्री का प्रयोग कर निर्माण कार्य किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत और कमीशनखोरी के चलते निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किया गया। मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं, जिससे दीवारों के कमजोर होने से किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र मंदिर और चबूतरे की गुणवत्ता परक मरम्मत तत्काल कराने की मांग भी उठाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *