Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौलीनई दिल्ली

चंदौली – हाल में ही कर्म योगीनी सम्मान से सम्मानित होने वाली RPF की उपनिरीक्षक अर्चना गुजरात में हुए रेल मंत्री के हाथों सम्मानित…….मिला मेडल व एक लाख रुपए,, कमांडेंट व प्रभारी ने किया शुभकामनाएं, बताया गौरव

रेल मंत्री ने आरपीएफ उपनिरीक्षक अर्चना मीना को दिया महिला एवं बाल सुरक्षा पदक

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में आयोजित समारोह में किया सम्मानित

 आरपीएफ में हर्ष की लहर

चंदौली। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर तैनात आरपीएफ उपनिरीक्षक अर्चना मीना को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला एवं बाल सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया है। गुजरात के बलसाड़ स्थित आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अर्चना मीना को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार एवं पदक प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के आरपीएफ महानिरीक्षक अमरेश कुमार को भी सम्मानित किया गया।

रेल मंत्रालय द्वारा हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आरपीएफ कर्मियों को बहादुरी, जीवन रक्षक, बेस्ट इन्वेस्टिगेशन तथा महिला एवं बाल सुरक्षा पदक से सम्मानित किया जाता है। पिछले वर्ष दिसंबर में मंत्रालय ने इन पदकों के विजेताओं की घोषणा की थी, जिसके तहत आरपीएफ पीडीडीयू स्टेशन पोस्ट पर तैनात एसआई अर्चना मीना को महिला एवं बाल सुरक्षा पदक के लिए चयनित किया गया था। पुरस्कार के तहत उन्हें एक लाख रुपये नकद, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया।

अर्चना मीना के सम्मानित होने पर पूरे आरपीएफ परिवार में हर्ष की लहर है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों—कमांडेंट जेथिन बी. राज और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत—के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

इस अवसर पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल अर्चना मीना की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि आरपीएफ के प्रत्येक जवान के मनोबल को भी ऊंचा करेगा। उन्होंने कहा कि “यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण है और इससे जवानों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना और प्रबल होगी।”

अर्चना मीना के सम्मान ने चंदौली मंडल का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। महिला एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों ने यह साबित किया है कि संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया गया प्रयास हमेशा पहचान बनाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *