Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – भारी बारिश को देखते हुए कल बंद सभी स्कूल,, DM के अनुमति पर BSA ने आदेश किया जारी, आदेश का कड़ाई से अनुपालन

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, चंदौली में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल आज रहेंगे बंद

चंदौली। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार (04 अक्टूबर 2025) को नर्सरी से कक्षा-8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा अनुमति प्रदान किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार जनपद के समस्त बेसिक/माध्यमिक शिक्षा परिषद संचालित विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालय तथा सभी बोर्ड से संबद्ध सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे।

बीएसए ने स्पष्ट किया है कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करें कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन हो।

लगातार वर्षा से जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और भी तेज बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *