Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली BSA हुए सख्त- लापरवाही पर जारी किया 27 शिक्षकों को नोटिस…..यू-डायस प्लस पोर्टल पर अपलोड नहीं किए..

चंदौली। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है, लेकिन विभागीय आदेशों को नजरअंदाज करने वाले कुछ अध्यापकों की लापरवाही सामने आई है। मामला परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से जुड़ा है, जहां कई विद्यालयों के शिक्षकों ने अभी तक छात्रों की जानकारी यू-डायस प्लस पोर्टल पर अपलोड नहीं की है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बीएसए ने बताया कि जनपद के 27 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें कार्यरत प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों ने अब तक छात्रों का डाटा अपलोड नहीं किया है। इसके कारण विभाग के पास बच्चों की सही जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही से जिले की शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित शिक्षकों से जवाब तलब करते हुए स्पष्ट किया कि यदि समय रहते कार्य पूरा नहीं किया गया तो आगे की कड़ी कार्रवाई तय है। बीएसए ने यह भी कहा कि पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का काम अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी आधार पर योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाया जाता है और विद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया जाता है।

नोटिस जारी होने की खबर फैलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अन्य विद्यालयों के शिक्षक भी सतर्क हो गए हैं और तेजी से पोर्टल पर छात्रों की जानकारी अपलोड करने में जुट गए हैं। वहीं, अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि नोटिस पाने वाले शिक्षक समय पर कार्य पूरा करेंगे या केवल औपचारिक जवाब देकर पल्ला झाड़ने का प्रयास करेंगे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *