Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

विधायक व चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी, 10 बसों से 480 छात्र-छात्राएं वाराणसी के लिए हुए रवाना….6 दिनों में कुल तीन हजार विद्यार्थी करेंगे भ्रमण

चकिया, चंदौली। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव व भ्रमण का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज, चकिया से 10 बसों में 480 छात्र-छात्राओं को वाराणसी भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं छह दिनों तक क्रमवार भ्रमण करेंगे। अनुमान है कि इस अवधि में लगभग तीन हजार विद्यार्थी इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल होंगे।

भ्रमण दल वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान पहुंचेगा, जहां छात्र-छात्राएं कृषि संबंधी नई तकनीकों और शोध गतिविधियों से रूबरू होंगे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के लिए रास्ते में भोजन और पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य और नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि “विद्यार्थियों का भविष्य तभी उज्ज्वल हो सकता है जब उन्हें कक्षा की चारदीवारी से बाहर भी सीखने का अवसर मिले। ऐसे भ्रमण से बच्चों में जिज्ञासा बढ़ती है और उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।”

वहीं चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि “शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल न केवल विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाती है बल्कि उनमें नए सपने देखने और उन्हें पूरा करने का जज्बा भी जगाती है। नगर पालिका सदैव ऐसे प्रयासों में सहयोग करती रहेगी।”

इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. नागेंद्र, यात्रा प्रभारी डॉ. राम बचन यादव, अभिचल सिंह, दिनेश, हरिओम, विपिन, दिगेश व दीपक श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *