Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

जब एक पल के लिए चंदौली DM बने शिक्षक , पूछा छात्रों से .……डीएम ने कस्तूरबा गांधी व आश्रम पद्धति विद्यालय का किया औचक निरीक्षण,, जब घुसे मेस में

छात्राओं से ली पठन-पाठन की जानकारी

 अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

चकिया (चंदौली)।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को चकिया विकासखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, हेतिमपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों में संचालित शैक्षिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं से किया संवाद

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं छात्रावास का गहन अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर पठन-पाठन की स्थिति, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु नवाचारों को अपनाया जाए एवं छात्राओं को सुरक्षित एवं प्रेरणादायी वातावरण प्रदान किया जाए।

आश्रम पद्धति विद्यालय में शौचालय व भोजन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रावास, शौचालय, भोजनालय व कक्षाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारीगण

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी विनय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, समाज कल्याण अधिकारी राजीव, खंड विकास अधिकारी राम टहल, प्रधानाचार्य प्रिंस कुमार सिंह, शिक्षक राम विलास राम, अवनीश कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, चंद्र कुमार, हिमांशु सिंह, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षक व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *