चकियाः देखते ही देखते कबूतर बन गया….छात्रा के सिर पर बनाया चाय, जादू की दुनिया में 50 से अधिक दिखाये जादू…..प्रतिभाओं का हुआ सम्मान…..चेयरमैन व डायरेक्टर ने किया…..
चकिया, चंदौली। क्षेत्र का प्रतिष्ठित डालिम्स सनवीम विद्यालय में शनिवार की शाम को मैजिकल शो का आयोजन किया गया। जिसमें कोलकाता के मजसहूर जादूगर सतेन्द्र कुमार व उनकी टीम ने 50 से अधिक अलग-अलग तरीके के जादू दिखाये। जिसमें मौजूद छात्र व अभिभाव आश्चर्य चकित हुए। मैजिकल शो में एक से एक कतरब दिखाकर छात्रों का भरपूर मनोरंजन किया गया। वहीं जादुई दुनिया की सैर कराने से पहले सत्र 2023-24 में अच्छे अंक से उर्त्तीण प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन वीपी सिंह, प्रबंधक डा. विवेक प्रताप सिंह व एएमडी डा. सुधा सिंह ने संयुक्त रुप से किया। जादुई दुनिया की सैर कराने से पहले छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें मैत्री, आरोही, ओम, दिव्यांश, रायषा राय, वंश पांडेय, प्रिय यादव, मनस्वी तिवारी सहित वर्ष 2023-24 में आये विभिन्न कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय छात्रों को सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरित किया गया।
चेयरमैन व नगर के वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की असली पूंजी है। एक शिक्षित व्यक्ति ही शिक्षित समाज बनाने में सहयोग करता है। बीना शिक्षा के मानव जीवन अधूरा है। शिक्षा को न तो कई चुरा सकता है न छीन सकता है। जितना खर्च करेंगे उतना बढ़ेगा।










