Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

आरपीएफ व पुलिस की रणनीति में फंस रहे हैं शराब तस्कर, इस बार 6 को संयुक्त टीम ने धरदबोचा….. बरामद किया, लगातार चल रहा है कार्रवाई

संयुक्त टीम ने शराब की तस्करी करने वाले छह को गिरफ्तार, 51.95 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

 बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप

अलीनगर , चंदौली। बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को आरपीएफ मुगलसराय व पुलिस संयुक्त टीम ने सोमवार को 6 शराब तस्करों को धर दबोचा। लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास छापेमारी कर पुलिस ने छह शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 51.95 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जिसे बैगों और ट्रॉली में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व आरपीएफ कमांडेंट जेतिन बी राज. के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई लगातार की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को मुखबीर की सूचना पर आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत व निरीक्षक अलीनगर विनोद कुमार मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

संयुक्त टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों में रोहित पुत्र विजय मेहता, निवासी तरार थाना दाउदनगर, जिला औरंगाबाद (बिहार), रंधीर कुमार पुत्र विजय मेहता, निवासी तरार थाना दाउदनगर, औरंगाबाद (बिहार), रिषु राज बसंत पुत्र सुचित कुमार, निवासी बंमपुर थाना चंडी, जिला नालंदा (बिहार), गौरव कुमार पुत्र कमलेश शर्मा, निवासी भाखरा थाना घोसी, जिला जहानाबाद (बिहार), राहुल रंजन पुत्र रमेश सिंह, निवासी मीठापुर बस स्टैंड, थाना रामकृष्णानगर, जिला पटना (बिहार) और अमित कुमार पुत्र विनय पटेल, निवासी मारुफगंज थाना मालसलामी, जिला पटना (बिहार) शामिल हैं।

छहों अभियुक्तों से जब्त बैग और झोलों में भरी हुई शराब में किंगफिशर बीयर, रॉयल स्टैग, 8 पीएम, सिगनेचर और स्मिर्नॉफ वोडका जैसे ब्रांड शामिल हैं। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे इस शराब को बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। थाना अलीनगर पर अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तारी और बरामदगी की इस कार्रवाई में अलीनगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, उप निरीक्षक सुजीत कुमार ओझा, कांस्टेबल प्रवेश सिंह और हेड कांस्टेबल रोशन यादव के अलावा आरपीएफ मुगलसराय के उप निरीक्षक निशांत कुमार, उप निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल श्रीभगवान सिंह और कांस्टेबल अजय कुमार पाल शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *