Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

आरपीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम तोड़ रही है तस्करों का कमर,, बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लाख का किया बरामद……..रंगे हाथ लादते टीम ने धरदबोचा एक को,, एसपी व कमांडेंट की रणनीति लाया रहा है रंग

मुगलसराय, चंदौली ।

अलीनगर थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब न्यू गंज ख्वाजा रेलवे स्टेशन के आउटर पर मालगाड़ी में लादी जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई। मौके से तस्कर प्रमोद चौधरी पुत्र श्रीपति चौधरी, निवासी ग्राम खेमदा, थाना बारुण, जनपद औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 610.56 लीटर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे व आरपीएफ कमांडेंट जेतिन भी राज के निर्देश पर अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा व आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत कुशल प्रयास से शराब तस्करों की कमर तोड़ रही हैं संयुक्त टीम। लगातार कार्रवाई से तस्कर पकड़े जा रहे हैं।

इसी बीच मामले का खुलासा तब हुआ जब आरपीएफ पोस्ट मानसनगर के उपनिरीक्षक इन्द्र कुमार को सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर मुगलसराय स्टेशन से बिहार भेजने के लिए ट्रेन के आउटर पर चेन पुलिंग करके शराब लादते हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी लौंदा अनन्त कुमार भार्गव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अलीनगर को जानकारी दी और एक टीम गठित कर न्यू गंज ख्वाजा स्टेशन के पास निगरानी शुरू की गई। इसी दौरान जैसे ही एक मालगाड़ी आउटर पर धीरे हुई, एक व्यक्ति पटरी किनारे रखे बोरे को ट्रेन में लादते दिखा, जिसे टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद जब तलाशी ली गई तो कुल 17 बोरों में 576 लीटर देशी शराब और 34.56 लीटर अंग्रेजी शराब (8 पीएम ब्रांड) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पूर्व में 9 जून को भी शराब लादने की कोशिश कर चुका है लेकिन उस समय पुलिस की मौजूदगी देखकर भाग गया था। उस दिन भी शराब बरामद कर ली गई थी।

पूरे प्रकरण में थाना अलीनगर में मु.अ.सं. 247/25, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पहले से भी एक मामला (मु.अ.सं. 203/25) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत है।

इस संयुक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी लौंदा अनन्त कुमार भार्गव, चौकी प्रभारी आलू मिल अनिल कुमार यादव, आरक्षी चन्दन कुमार, मुख्य आरक्षी रोशन यादव, आरक्षी दीपक साहू, आरक्षी चन्द्रदेव, आरपीएफ उपनिरीक्षक इन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार चन्द, उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार सिंह (CIB DDU), सहायक उपनिरीक्षक सतीश कुमार सिंह (CIB DDU), आरक्षी संजय पाण्डेय (DFCC सेक्योरिटी) और आरक्षी शुभेष राय (CIB DDU) की भूमिका सराहनीय रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *