Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

एक्शन में डीएम: 1.31 लाख की गड़बड़ी मिलने पर ग्राम प्रधान सस्पेंड, जिलाधिकारी ने जांच के लिए गठित की थी कमेटी

मेरठ। विकास कार्यों में 1.31 लाख की वित्तीय अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी ने सिवाया ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया है। इस मामले में जिलाधिकारी ने कमेटी बनाकर जांच कराई थी। जिसमें गड़बड़ी मिलने पर यह कारवाई हुई है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दौराला विकास खंड क्षेत्र में सिवाया के ग्राम प्रधान के खिलाफ अंतरिम जांच के लिए तीन अधिकारियों की जांच समिति गठित की है। बताया गया कि कंकरखेड़ा निवासी कर्मपाल सिंह ने सिवाया गांव के प्रधान किरेंद्र सिंह पर विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप लगाकर शिकायत की थी। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी विकास पंखुरी जैन और सहायक अभियंता नलकूप रुचिन कुमार से जांच कराई। अधिकारियों ने जांच में कई तरह की वित्तीय गड़बड़ी पाई।

इसके बाद डीएम ने वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों पर रोक लगाते हुए बुधवार को ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया। बताया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा 38,600 रुपये स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर खर्च किए गए, लेकिन साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। वहीं, छह हजार रुपये खर्च कर इंजन खरीदा गया, जिसका कोई उपयोग नहीं हो सका। ऐसे ही 1,31,669 रुपये की अन्य वित्तीय गड़बड़ी सामने आई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *