Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली – पूर्व विधायक मनोज ने कहा “राजनीति छोड़ दूंगा पर पार्टी नहीं, मौजूद थे सांसद व विधायक……… ख्वाब कभी पूरा नहीं होगा, जिसको जाना है जाए, मैं यहीं रहूंगा

सपा में आत्मा बसती है, जिसको जाना है जाए, मैं यहीं रहूंगा

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सांसद-विधायक की मौजूदगी में पूर्व विधायक ने दिया बड़ा बयान

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव और सैयदराजा विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने शुक्रवार को चंदौली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित एक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सियासत में चर्चा का विषय बन जाने वाला बड़ा बयान दिया। मंच पर सांसद, विधायक और कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने स्पष्ट कहा— “मैं राजनीति छोड़ दूंगा, लेकिन समाजवादी पार्टी नहीं छोड़ूंगा।”

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सपा से उन्हें जो पहचान मिली है, वह जीवन भर की पूंजी है। “नेता भी इसी पार्टी में बना, विधायक भी इसी पार्टी में बना और कार्यकर्ता के रूप में भी समाजवादी विचारधारा को जिया है। मेरी आत्मा सपा में बसती है।” उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता के लालच या पद की भूख से वह कभी किसी और दल की तरफ नहीं देख सकते।

“जिसे आना-जाना है, वह जाए। मैं समाजवादी पार्टी में था, हूं और हमेशा रहूंगा,”

— मनोज सिंह डब्लू, पूर्व विधायक

नेताओं की अदला-बदली पर किया तंज

पूर्व विधायक ने मंच से बिना नाम लिए इशारों में कहा कि आजकल कुछ लोग जब चाहें, तब पार्टी बदल लेते हैं। “ऐसे लोगों की राजनीति अवसरवादी होती है।” उन्होंने कहा कि वह विचारधारा से जुड़े हैं, न कि किसी पद या टिकट से। उपस्थित नेताओं ने भी उनके संकल्प का समर्थन किया और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की।

राजनीति में संदेश साफ

राजनीतिक गलियारों में डब्लू के इस बयान को ऐसे समय में बड़ा संकेत माना जा रहा है जब कई दलों में लगातार नेताओं की अदला-बदली हो रही है। ऐसे में उनका पार्टी के प्रति अडिग विश्वास कार्यकर्ताओं और समर्थकों को नई ऊर्जा देने वाला है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *