जब चंदौली सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया जुमला, हमला करने वाले आतंकियों का क्या हुआ, सरकार इस पर चुप क्यों हैं
चंदौली सांसद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया जुमला, सरकार पर साधा निशाना
जनसुनवाई कार्यक्रम में बोले सांसद वीरेंद्र सिंह, किसानों और जनता की समस्याओं को लेकर जताई चिंता
चंदौली।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को चंदौली स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को जुमला करार देते हुए कहा कि पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों का क्या हुआ, सरकार इस पर चुप क्यों है।


सांसद ने कहा कि देश में किसान खाद के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही। उन्होंने जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और कहा कि शासन-प्रशासन से लेकर संसद तक आम आदमी की आवाज को अनसुना किया जा रहा है।
इस जनसुनवाई कार्यक्रम में सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, सीपी खरवार, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका मुगलसराय राजकुमार जायसवाल सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें बिजली, सड़कों की स्थिति, आवास और खाद-बीज की किल्लत जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी उठे मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी, ताकि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।





