अलीनगर थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को लोको कॉलोनी क्षेत्र से छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से करीब 67 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर सुबह 8:55 बजे की गई इस छापेमारी में शराब को पिट्ठू बैग, ट्रॉली बैग और झोले में छिपाकर रखा गया था। बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस, आफ्टर डार्क ब्लू और 8PM ब्रांड की कुल 368 शीशियां व पाउच शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त राजीव व रविशंकर निवासी मोहिउद्दीनपुर थाना पुनपुन, दिलीप कुमार निवासी बेलछी थाना कोड़ोर, नवनीत कुमार निवासी थाना चांदी, दुर्गेश कुमार निवासी थाना गड़हनी, तथा हंसराज विन्द निवासी थाना भभुआ (सभी बिहार राज्य से) हैं।
अलीनगर थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अनिल यादव और अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रोशन यादव और कांस्टेबल बीर बहादुर (अलीनगर पुलिस) तथा आरपीएफ के उपनिरीक्षक निशांत कुमार, कांस्टेबल भगवान सिंह, अशोक यादव और कमलेश पटेल शामिल रहे।