चकिया – बरसाने व मसाने की होली और श्री कृष्ण और सुदामा के मित्रता की अद्भुत झांकी देख भावविभोर हुए लो…….. खूब उड़े रंग गुलाल, जमकर खेली गई होली
समाज के होली मिलन में जमकर उड़े अबीर
– सामाजिक उत्थान और राजनैतिक चेतना के जागरण का लिया सभी ने संकल्प
– मेधावियों का हुआ सम्मान
चकिया। नगर स्थित चकिया पैलेस (आदित्य पुस्तकालय) के परिसर में मंगलवार की शाम को अखिल भारतीय मद्धेशीय वैश्य सभा चकिया का होली मिलन समारोह पूरे हर्षोल्लास व रंग गुलाल के बीच मनाया गया। इस दौरान जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए गए।

वहीं जनपद कानपुर के आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मनमोह लिया। बरसाने व मसाने की होली के साथ श्री कृष्ण और सुदामा के मित्रता की अद्भुत झांकी देखकर लोग भावविभोर हुए।
होली मिलन समारोह का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, समाज के सोनभद्र जिलाध्यक्ष जेपी गुप्ता प्रीतम, चन्दौली जिलाध्यक्ष अजय मद्धेशिया और महामंत्री हरेंद्र मद्धेशिया ने गणिनाथ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
समाज के लोगों को संबोधित कहते हुए प्रदीप जायसवाल ने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर सामाजिक और राजनीतिक चेतना जागृत हो जाए तो अपने आप समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो जाए। इसके लिए लोगों को अपने आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करने के साथ उन्हें संगठन की उपयोगिता से भी परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने सुंदर आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों को शुभकामना दी।








