Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली के इस गांव के पास रेलवे क्रासिंग ट्रैक अवरुद्ध किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने विधाक व सांसद के खिलाफ की नारेबाजी…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

डी आर एम अमित गुप्ता ने कहा स्टेट गौरमेंट से एक पैसा नही मिला

कमालपुर, चंदौली। सैयदराजा विधानसभा के धिना स्टेशन से 2 किमी पश्चिम रेलवे किमी 725/16 के पास रेलवे ट्रैक पर अवैध रूप से ग्रामीणों द्वारा क्रासिंग पास करते है जिससे रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बुद्धवार के दिन क्रासिंग को अवरुद्ध कर दिए जिससे नाराज ग्रामीणों ने पूर्व बिधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू से गुहार लगाई मौके पर पहुँचे।

पूर्व विधायक ने अवरुद्ध कर रहे रेलवे अधिकारियों से बात की डी आर एम अमित कुमार गुप्ता दानापुर ने बताया अंडर पास के लिए आधा पैसा स्टेट गौरमेंट देती है। आधा पैसा रेलवे देती है परंतु आज तक एक पैसा स्टेट गौरमेंट से नही मिला तो अंडर पास कैसे बनेगा। पूर्व विधायक ने कहा ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए बैरिकेटिंग खोलने की बात कही और कहा कि 2018 में जब दर्जनों गांवो के ग्रामीण रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की मांग पर अड़े थे तब एक सप्ताह तक किसानों व ग्रामीणों का सँयुक्त धरना चल रहा था धरना पर पहुँचे संसद महेंद्र नाथ पाण्डे व विधायक सुशील सिंह ग्रामीणों व किसानों को अंडर पास बनाने की बात कही थी तब धरना समाप्त हुआ था।

परंतु अंडर रेलवे पास की बाट जोहते रह गए ग्रामीण यही नही बुद्धवार को रेलवे विभाग एवं आरपीएफ द्वरा क्रासिंग को बैरिकेटिंग करवा दिया गया।जिससे सांसद व विधायक के खिलाफ ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी इस दौरान सीनियर सेक्शन प्रभारी के बी तिवारी आरपीएफ स्टाफ बालगंगाधर पी डब्लू आई अखिलेश कुमार आई ओ डब्लू बक्सर वी एम सिंह सी ओ एस रेलवे मौजूद रहे ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *