Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

स्कूल में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, झुलसने से रसोइया की मौत……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखीमपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहदेवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए खाना बनाते समय लीकेज के कारण गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिससे 40 वर्षीय रसोइया गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए रसोइया को शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे में एक 14 वर्षीय बच्चा भी झुलस गया है।

हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों और परिवारजन ने जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर बीएसए, विधायक समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बीएसए ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। रसोइया के पांच बच्चे हैं। जिनके लिए विभागीय सहयोग से पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *