चकिया- चकिया विधायक ने किया बड़ा घोषणा, 3 लाख नहीं बल्कि देंगे 5 लाख रुपए…….बजी खूब ताली, विधायक को देख चेयरमैन ने भी किया घोषणा देंगे 50 हजार रुपए……. मौका था जब 237 छात्राओं को मिला शासन से आया



चकिया, चंदौली।
आज सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया चंदौली में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्मार्टफोन / टेबलेट वितरण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो संगीता सिन्हा की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी डॉ सरवन कुमार यादव द्वारा आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य, विशिष्ट अतिथि चकिया नगर परिषद का चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, प्राचार्य प्रो संगीता सिन्हा एवं नोडल अधिकारी डॉ सरवन कुमार यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अतिथि गण का सम्मान अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण करके सम्पन्न किया गया।





