चकिया – खूब उड़े रंग गुलाल, प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित……आपस में सारे भेदभाव मिटाकर एक दूसरे को प्यार व सम्मान दें, रंग बरसें भींगे चुनरी वाली…… झुमके लोग

शिक्षा से ही समाज हर क्षेत्रों में अपना परचम लहराता है- मुख्य अतिथि विधायक मुगलसराय
एकजुटता से ही समाज मजबूत होता है – राष्ट्रीय अध्यक्ष
आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है- विधायक कैलाश
खूख उड़े रंग गुलाल, हुआ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
कलाकारों ने रंग बरसें भींगे चुनर वाली गाने पर …..सबको झुमाया
चकिया, चंदौली।
नगर स्थित लक्ष्मी पैलेस के परिसर में मंगलवार की शाम को जायसवाल समाज चकिया द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि विधायक चकिया कैलाश आचार्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष जायसवाल क्लब मनोज जायसवाल, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, चंदेश्वर जायसवाल, सिध्दांत जायसवाल, रमाकांत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं होली गीत के बीच खूब रंग गुलाल उड़ाते हुए एकता का संदेश दिया गया।

वहीं समाज को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक ने कहा कि होली त्योहार के महत्व की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह रंगों का त्योहार है और यह आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
. उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के सभी लोगों के बीच सम्मान की भावना बढ़ाना। होली के अवसर पर परिवार के सभी लोग एक स्थान पर इकट्ठा हो और आपस में सारे भेदभाव मिटा कर एक दूसरे को प्यार और सम्मान दें। शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन आता है। शिक्षित व्यक्ति ही अपने आने वाले कल को संवारता है। समाज का समार्थवान व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति की मदद करें। एकता ही संगठन की शक्ति होती है।
वहीं जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एकजुटता से ही समाज मजबूत होता है। समाज मजबूत होगा तभी आप मजबूत होकर अपनी आवाज को बुलंद कर सकते हैं। एक लकड़ी को सब तोड़ देता हैं पर 20 लकड़ी को नहीं तोड़ पाते। हम संगठित होकर लकड़ी को तोड़ सकते हैं।
वहीं चकिया विधायक ने कहा कि आज आपका समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हैं। बेटियों को खूब पढ़ाए, बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करते हैं मां बाप का मान बढा रही हैं। बेटियां एक नहीं बल्कि दो परिवार का स्वाभिमान हैं। यह दो परिवारों को संवारती हैं।


होली मिलन समारोह के दौरान समाज के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र व माला, स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। वहीं समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने कर्तव्यो का निर्वहन कर रहे हैं। कलाकारों ने रंग बरसें भींगे चुनर वाली के गाने पर सबको झुमाया।






