देवर मनाता था रंगरलियां… भाई के पास जाने लगी भाभी तो कर दिया बवाल, रिश्तों का खून
एटा।: जलेसर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले हुई हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। चचेरे देवर की गला घोंटकर हत्या उसकी भाभी ने ही की थी, वह पति के पास जाकर रहना चाहती थी, लेकिन चचेरा देवर मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
रविवार दोपहर अवागढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक के समीप से पुलिस ने ग्राम मुशियार निवासी गुड्डी देवी पत्नी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि उसके चचेरे देवर सतीश कुमार से मधुर संबंध थे, जिसकी वजह से वह उसे पति के पास गाजियाबाद नहीं जाने दे रहा था।





