चंदौलीः कप्तान के बेटे ने जिलाधिकारी को किया आउट, जीता जिला प्रशासन……डीएम ने 16 तो एसपी ने 31 रन पर हुए आउट…..6 विकेट पर 205 रन बनाकर रखा लक्ष्य……पूरी टीम 136 पर हुई आउट……
जिला प्रशासन व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन
चंदौली। जिला प्रशासन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच रविवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सिक्का उछाल कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें पहले जिला प्रशासन ने बैटिंग करने का फैसला लिया। जिला प्रशासन इलेवन ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की समझ 205 रनों का बड़ा स्कोर रखा। लेकिन वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इसमें असफल साबित हुई और 70 रनों से प्रशासन ने इस मैच को अपने नाम कर लिया। जहां विजेता टीम को प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से ट्रैफिक प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी दी गई। लेकिन बेहतर प्रदर्शन करने वाले अमन को डीएम ने ट्रॉफी देकर सम्मान दिया।





