Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

Dm चंदौली के अनुमति के क्रम में लिया गया बड़ा निर्णय, 2 दिन की हुई छुट्टी BSA ने आदेश किया जारी…….

चंदौली, 28 दिसंबर 2025।
जिले में बढ़ती शीतलहर और तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अनुमति के क्रम में बड़ा निर्णय लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत 29 और 30 दिसंबर 2025 को बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त, सभी बोर्ड के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी/नर्सरी से कक्षा आठ तक की कक्षाओं का पठन-पाठन स्थगित रहेगा।


हालांकि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे एसआईआर, ऑनलाइन प्रशिक्षण, अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल तैयार करना, डीबीटी, यू-डायस (अपार) फीडिंग, जीरो पॉवर्टी सहित अन्य निर्देशित शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *