Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया- BEO होंगे 31 को रिटायर, राम टहल को भावभीनी विदाई…….MLA ने कहा शिक्षक और शिक्षा से जुड़े अधिकारी कभी रिटायर नहीं होते,, कोई अंगुली नहीं उठा सकता…….छलके आंसू, विधायक BSA व डायट प्राचार्य, चेयरमैन ने दिया, कहा हम सब हमेशा आपके साथ है

चकिया, चंदौली।

खंड शिक्षा अधिकारी राम टहल के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह में शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं सेवानिवृत्त हो रहे खंड शिक्षा अधिकारी राम टहल ने की। इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य ने स्मृति चिह्न भेंट कर खंड शिक्षा अधिकारी को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक और शिक्षा से जुड़े अधिकारी कभी रिटायर नहीं होते। उनका योगदान जीवन भर समाज और राष्ट्र निर्माण में बना रहता है। राम टहल जैसे कर्मठ और अनुशासित अधिकारी के कार्यकाल से निश्चित रूप से चकिया क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता आई है। यदि शिक्षक समय से विद्यालय जाएं और पूरी निष्ठा से पढ़ाएं, तो शिक्षा व्यवस्था पर कोई उंगली उठाने वाला नहीं होगा। आपके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे।”

 उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी से अपील की कि वे आगे भी समय निकालकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहें।

समारोह के समापन अवसर पर भावुक स्वर में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी राम टहल ने कहा कि “चकिया एक अत्यंत ऊर्जावान क्षेत्र है, जहां प्राथमिक शिक्षा ने निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया है। यह सब शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। अपने कार्यकाल में मुझे जो स्नेह, सम्मान और सहयोग मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता।” उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डायट प्राचार्य बिकायल भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, लेखाधिकारी लालजी भारतीय, खंड शिक्षा अधिकारी शहाबगंज अजय, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल, अवधेश राय,  लालमणि राम, राजेश चतुर्वेदी, मनोज यादव, कष्णा चौहान , शिक्षक नेता अनिल यादव, अशोक प्रजापति, जयंत सिंह, शिक्षक राजेश पटेल , चंद्रभान , सुधीर पटेल,  किशकांत उपाध्याय, प्रदीप जैसल, रजनी जायसवाल , बृजेश मौर्य , ओमप्रकाश दुबे, अनुपमा सिंह, मोनिका पटेल, राजेश पटेल सहित सैकड़ों शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *