Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

शीतलहर में राहत की चादर बने विधायक सुशील सिंह, जब ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, तब विधायक ने बढ़ाया मदद का हाथ……हजारों जरूरतमंदों को मिले निःशुल्क कंबल

बरहनी, चंदौली।

भीषण ठंड और शीतलहर के बीच शनिवार को बरहनी ब्लॉक परिसर मानवता और सेवा का सजीव उदाहरण बना, जब सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील सिंह ने हजारों गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित किए। इस जनहितकारी पहल से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को ठंड से बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

कंबल वितरण कार्यक्रम में गरीब, दिव्यांग, वृद्ध और निराश्रितों को प्राथमिकता दी गई। विधायक के हाथों कंबल पाकर लाभार्थी भावुक और प्रसन्न नजर आए। इस पहल ने यह संदेश दिया कि ठंड के इस कठिन समय में जनप्रतिनिधि अपने लोगों के साथ खड़े हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि “ठंड का सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों पर पड़ता है। ऐसे में उन्हें समय पर राहत पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सेवा के जरिए संकल्प सिद्धि’ के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह (प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी), चित्रसेन यादव (नायब तहसीलदार), परमानंद सिंह (जिला मंत्री), इंद्रजीत बिंद (अध्यक्ष बरहनी), रत्नेश सिंह (खंड विकास अधिकारी), भगवती तिवारी (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि) सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बड़े तिवारी, कमला राजभर, पप्पू राजभर और ज्योति राजभर समेत अनेक लोग सेवा कार्य में सहभागी बने।

कुल मिलाकर, बरहनी में आयोजित यह कंबल वितरण कार्यक्रम न सिर्फ राहत का माध्यम बना, बल्कि संवेदनशील शासन और जनप्रतिनिधि की सक्रिय भूमिका को भी दर्शाता नजर आया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *