सुहागरात पर हैवान बना पति, किया कुछ ऐसा कि दुल्हन की हो गई मौत; हालत देख डॉक्टर भी दंग
हमीरपुर। शादी के बाद ससुराल पहुंची नवविवाहिता पत्नी के साथ पति द्वारा सुहागरात में यौनवर्धक गोलियां खाकर संबंध बनाने से पत्नी की हालत बिगड़ गई और वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। सात फरवरी को पीड़िता को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया। 10 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने सोमवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

हमीरपुर के एक मोहल्ला निवासी युवती की बीती तीन फरवरी को उरई से बारात आई थी। युवती के माता पिता नहीं है। पिता की जगह भाई एक दफ्तर में सरकारी नौकरी कर रहा है। जिसने धूमधाम से अपनी बहन की शादी की थी। चार फरवरी को युवती विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी। भाभी ने बताया कि ननद ने जेएनएम (नर्सिंग) का कोर्स किया हुआ है। उसकी शादी उरई में रहने वाले इंजीनियर के साथ बीती तीन फरवरी को हुई थी।
यौनवर्धक गोलियां खाकर की हैवानियत
बताया कि सुहागरात में ननद के पति ने यौनवर्धक गोलियां खाकर इस कदर हैवानियत दिखाई कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसकी हालत बिगड़ गई। सात फरवरी को वह अपने पति संग एक वैवाहिक कार्यक्रम में कानपुर गई हुई थी। तभी ननद की जेठानी का मोबाइल फोन पर कॉल आई, जिन्होंने यह आरोप लगाया कि उन लोगों ने युवती की बीमारी छिपाकर शादी की है। उसे उल्टियां हो रही हैं और तबीयत खराब है।



