Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

यहां टार्च द‍िखाने पर स‍िपाही की गोलीमार हत्‍या करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में फैक्ट्री एरिया में रविवार की दोपहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार 2 बदमाशों को मार गिराया दोनों बदमाश सिपाही भेद जीत सिंह की हत्या में शामिल थे।

मंगलवार की रात फैक्ट्री एरिया में हाईवे पर चौकी के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने सिपाही भेद जीत सिंह की धारदार हथियार से बिहार का हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश भाग गए थे। आरोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमों के साथ एसपीएफ भी लगी हुई थी। रविवार को दोपहर हत्या आरोपितों के बारे में सटीक सूचना मिल गई फैक्ट्री एरिया में छुपे हुए थे।

इसके बाद पुलिस की टीमें वहां पहुंच गए लेकिन बदमाशों ने भागने के प्रयास में फायरिंग कर दी जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी जिसमें दोनों बदमाश मारे गए प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार सिंह राठौर के हाथ में भी गोली लगी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *